ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : कलेक्टर के निर्देशन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 46 लीटर हाथभट्टी मदिरा को जब्त किया 4500 कि.ग्रा. महुआ लाहन और मदिरा निर्माण की भट्ठियों को भी मौके पर नष्ट किया

जब्त मदिरा, महुआ लाहन और मदिरा सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी गई

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

संचालित अवैध मदिरा के संग्रहण, विनिर्माण, विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन में आबकारी टीम ने अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है। अवैध मदिरा के विरुद्ध सहायक आबकारी आयुक्त श्री भीमराव वैद्य के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा थाना हरपालपुर स्थित ग्राम सरसेड, इमलिया के कच्ची मदिरा निर्माण के अवैध कबूतरा डेरे पर कारवाही की गई। जिसमें लगभग 4500 कि.ग्रा. महुआ लाहन और मदिरा निर्माण की भट्ठियों को मौके पर नष्ट किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 06 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। साथ ही 46 लीटर हाथभट्टी मदिरा को जब्त किया गया। जब्त मदिरा, महुआ लाहन और मदिरा निर्माण सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी जा रही है। सम्पूर्ण कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अजय वर्मा, गजेंद्र यादव, राजेंद्र बिलावर आबकारी मुख्य आरक्षक रामनरेश वर्मा, आरक्षक अभिषेक मिश्रा,अनुज सिंह, सोहिल खान, नरेंद्र दुबे, फूलसिंह आदि उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button