
रिपोर्टर संतोष भैना सरगुजा संभाग छत्तीसगढ
अम्बिकापुर, जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे जिले में पुतला दहन किया गया, इसी कड़ी में अंबिकापुर शहर के घड़ी चौक में छत्तीसगढ़ शासन तेलघानी विकास बोर्ड सदस्य माननीय श्री लक्ष्मी गुप्ता जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका गया। सीतापुर में ब्लाक अध्यक्ष मनीष गुप्ता, बतौली में ब्लाक अध्यक्ष ईश्वर सोनी, मैनपाट में ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र यादव एवं लखनपुर में लखनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया, इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।




Subscribe to my channel