IC News and Media House Private Limited


Bhopal

अग्निवीर भर्ती का सातवां दिन सेना भर्ती के लिए युवाओं में भारी उत्साह

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
अग्निवीर भर्ती का 28 अगस्त 2025 को सातवां दिन था, जिसमें मध्यप्रदेश के विदिशा, भोपाल और रायसेन जिला के युवाओं ने अपना कौशल दिखाया। 701 उम्मीदवारों में से 613 उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज की। उम्मीदवारों ने एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने में बहुत उत्साह और शारीरिक दृढ़ता दिखाई और जिसमे 357 युवाओं ने दौड़ पास की। इन दौड़ पास उम्मीदवारों को इस के बाद शारीरिक प्रवीणता, कागजी कार्यवाही और मेडिकल की प्रक्रिया से गुजरना होगा। जिला प्रशासन विदिशा और सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के संयुक्त सहयोग से भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है तथा युवाओं में इस रैली भर्ती के प्रति अपार उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी केवल योग्यता के आधार पर होती।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button