Uttar Pradesh News : आगरा कैंट स्टेशन पर 125 तीर्थ यात्रियों के जत्थे का पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत

रिपोर्टर वसी उद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुँचते ही धनगुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थारा सिंह दुर्ग भिलाई छत्तीसगढ़ से सचखंड श्री हरमन्दिर दरबार साहिब,श्री अनंदपुर साहिब श्री तरण तारण साहिब, तीर्थ धामों के दर्शनों से वापसी पर 125 तीर्थ यात्रीयों गुरु रूप संगत का आगरा गुरद्वारा दशमेश दरबार गुरु नानक नाम लेवा संगत बड़े सत्कार भाव से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्टेशन परिसर बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों से गुंजायमान हुआ संगतो द्वारा नाम सिमरन की मधुर स्वरलहरियो से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्री दरबार साहिब सचखंड अमृतसर सहित विभिन्न पावन धामों के दर्शन कर लौट रही इस संगत का स्वागत कर आगरा की संगतों ने स्वयं को धन्य माना। संगत ने गुरु महाराज के चरणों में देश में अमन शांति सुख और सद्भाव की अरदास (प्रार्थना) की सेवा मे स बिजेंदर सिंह राजू सलूजा गुरु सेवक श्याम भोजवानी कुलदीप सिंह दीपू हरीश गोकलानी स कुलदीप सिंह रंजीत सिंह मनीष वाधवानी दीपक मोटवानी अजय चंदानी हीरा वाधवानी हर्षिल निखिल गुड्डन प्रीत समर आदि