गुजरातराज्य

Gujarat News अहमदाबाद के मधुपुरा में 1800 करोड़ के क्रिकेट सट्टे मामले में SIT एसआईटी का गठन. डीसीपी भारती पंड्या को बनाया गया SIT का मुखिया।

रिपोर्टर अंसारी रफीक नूरी अहमदाबाद गुजरात

PCB ने अहमदाबाद के मधुपुरा इलाके से गुजरात में अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया। PCB को सूचना मिली कि हवाला के जरिए सिंगापुर और दुबई में लाखों रुपए की हेराफेरी की जा रही है PCB ने 1800 करोड़ रुपये के क्रिकेट सट्टे पर छापा मारा और लेनदेन पाया। जब PCB ने मधुपुरा के सुमेल कॉम्प्लेक्स में छापा मारा तो वहां से 7 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 536 चेक बुक, 193 सिम कार्ड, 538 डेबिट कार्ड और कैश बरामद हुआ. इस मामले में अब एक SIT का गठन किया गया है। वहीं DCP भारती पंड्या को SIT का मुखिया बनाया गया है। वहीं PCB पीआई तारल भट्ट को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही SIT टीम में मधुपुरा पीआई इमरान घसूरा को भी शामिल किया गया है। अब SIT पूरे मामले की आगे जांच करेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button