मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News जनपद पंचायत लखनादौन के समन्वयक अधिकारी की मिली भगत से ग्राम पंचायत चुरका के दबंग सचिव नरेश शर्मा कर रहै हैं फर्जीवाड़ा

ग्राम पंचायत चुरका के दबंग सचिव नरेश शर्मा ने किया शासकीय राशि का बंटाधार

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश

जनपद पंचायत लखनादौन जिला सिवनी मध्य प्रदेश से बड़ी खबर निकल कर आ रही है कि ग्राम पंचायत चुरका के ग्राम सेजवाड़ा से लगभग 3-4 वर्ष पहले केंद्रीय मंत्री श्रीमान फग्गन सिंह कुलस्ते जी के सहयोग से सांसद निधि से ग्राम सेजवाड़ा में 1,25,000 की राशि रंगमंच के लिये स्वीकृत हुई थी जिसमें ग्राम पंचायत के दबंग सचिव नरेश शर्मा ने 3 वर्ष पहले ही करीब ₹65000 रूपये फर्जी तरीके से राशि लिया है एवं रंगमंच का निर्माण कार्य अभी तक नहीं शुरू हुआ है 2-3 बार 181 में शिकायत हो चुकी है परंतु दबंग सचिव नरेश शर्मा द्वारा ग्रामीण जनों को धमकी देकर उनकी शिकायत को कटवा दिया जाता है एवं वर्तमान में सेजवाड़ा गांव के रोहित यादव पिता हरिश्चंद्र यादव ने भी 181 पर सचिव की शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है दबंग सचिव की मनमानी से ग्राम सेजवाड़ा के निवासी परेशान है एवं फोन लगाने पर भी फोन नहीं उठाते हैं और मोबाइल बंद ही कर लेते हैं जो कि गलत है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें समन्वय अधिकारी की मिलीभगत से दबंग सचिव नरेश शर्मा अपनी मनमानी कर रहा है एवं शासकीय राशि को फर्जी तरीके से निकालकर अपने मौज मस्ती में खर्च कर देता है आखिर समझ में नहीं आता है कि जनपद पंचायत ऐसे भ्रष्टाचारी एवं दबंग सचिव पर क्यों मेहरबान है ऐसा लगता है जैसे सभी मिल बांटकर शासकीय राशि को बंटाधार करने में लगी है समझ में नहीं आता है कि सीएम हेल्पलाइन मदद के लिए बनी है परंतु शिकायत करने पर कार्यवाही की गई होती है यह विचारणीय प्रश्न है दबंग सचिव नरेश शर्मा की मनमानी से पूरा गांव परेशान हैं, खबर यह भी मिली है कि 3-4 महीने से ग्राम सभा की बैठक भी नहीं हुई थी एवं रजिस्टर के माध्यम से ग्राम सभा की बैठक को दर्शा दिया जाता है जो कि गलत है शासन के नियमानुसार में ग्राम सभा की बैठक होना चाहिए अब देखना यह है कि जनपद सीईओ महोदय इस मामले में किस प्रकार से अपनी कार्यवाही करते है या दबंग सचिव नरेश शर्मा का साथ देते हैं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button