IC News and Media House Private Limited


Bhopal

गणेशोत्सव,डोल ग्यारस तथा मिलाद उन नबी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों की बैठक

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
आगामी त्यौहार गणेशोत्सव, डोल ग्यारस एवं मिलाद उन नबी के दौरान शांति तथा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा कमिश्नर कार्यालय सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारियो, थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक में पुलिस आयुक्त मिश्र द्वारा थाना क्षेत्र में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं की थाना प्रभारियों से विस्तृत जानकारी ली गई तथा चल समारोह जुलूस मार्ग, विसर्जन स्थल, प्रतिमा पंडाल सुरक्षा, आमजन की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीव्ही कैमरा, लाईटिंग, जूलुस व्यवस्था, प्रतिमा विसर्जन घाट व्यवस्था, त्यौहार में नगर रक्षा समिति का सहयोग इत्यादि बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रतिमा स्थलों वाले क्षेत्रों में देर रात्रि तक निरंतर गश्त करेंगे व असामाजिक तत्वों पर नजर रखें। अपराधों की रोकथाम हेतु अवैध शराब तस्कर, आर्म्स तस्कर, मादक पदार्थ, जुआ सट्टा के खिलाफ निरंतर कार्यवाही करें एवं निगरानी बदमाशों, आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें। इसके अलावा गणेश प्रतिमा स्थलों पर CCTV कैमरे अनिवार्य रुप से लगवाएं, सार्वजनिक क्षेत्रों में विजिबिलिटी बढ़ाएं तथा सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखें तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर तत्काल कंट्रोल रूम व वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button