Madhya Pradesh News केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

✍🏼रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला . केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते का 29 मार्च 2023 को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 29 मार्च को रात्रि 8 बजे डिंडौरी से जेवरा के लिए रवाना होंगे तथा रात्रि 9:30 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 30 मार्च को प्रातः 10 बजे जेवरा से मंडला के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 11 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद श्री कुलस्ते सायं 7 बजे मंडला से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 8 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते 31 मार्च 2023 को प्रातः 10:30 बजे जेवरा से बबलिया के लिए रवाना होंगे एवं प्रातः 10:45 बजे बबलिया पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। श्री कुलस्ते दोपहर 2:20 बजे बबलिया से प्रस्थान कर दोपहर 2:55 बजे नारायणगंज पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। श्री कुलस्ते शाम 5:30 बजे नारायणगंज से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।




Subscribe to my channel