बिहार
Trending

दो विधायक भाजपा में शामिल

बड़ी राजनीतिक हलचल : राजद के दो विधायक भाजपा में शामिल

बिहार की सियासत में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दो विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है।

नवादा से विधायक विभा देवी और रजौली से विधायक प्रकाश वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गया यात्रा के दौरान भाजपा मंच पर मौजूद रहे। पीएम मोदी ने गया जिले के बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर से जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार को करीब 13 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया।

इस मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

गौरतलब है कि नवादा से विधायक विभा देवी, दुष्कर्म मामले में सजायाफ्ता और हाल ही में जेल से बाहर आए राजवल्लभ प्रसाद यादव की पत्नी हैं। वहीं, रजौली विधायक प्रकाश वीर का भी मंच पर शामिल होना राजनीतिक हलचल का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button