Bihar News : कैमूर के हाटा बाजार में बीच सड़क मारपीट से मचा हड़कंप, यातायात हुआ बाधित
सार्वजनिक स्थान पर युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार श्रीवास्तव मोहनिया कैमूर बिहार
कैमूर (बिहार)। कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटा नगर पंचायत के हाटा बाजार में बीच सड़क पर मारपीट और यातायात बाधित होने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति सड़क पर वाहन खड़ा होने के बाद दूसरे व्यक्ति के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान बीच सड़क पर वाहन खड़े होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा पल्सर बाइक सवार के साथ मारपीट किए जाने का दृश्य भी दिखाई दे रहा है।
स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना को कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर बताया है और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल घटना के संबंध में संबंधित व्यक्तियों की पहचान और विवाद के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


Subscribe to my channel