Rajasthan News : आबुराज पहुचे गोवा के मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रमोद सावंत, राजनीतिज्ञों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड
सिरोही आबूराज गोवा के मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रमोद सावंत दो दिवसीय दौरे पर आबुराज स्थित ब्रह्माकुमारीज के ज्ञानसरोवर पहुचे। जंहा जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, एसडीएम डॉक्टर अंशु प्रिया, ब्रह्मसकुमारिज के अतिरिक्त महासचिव डॉक्टर प्रताप मिड्ढा, राजनीतिक सेवा प्रभाग की प्रभारी बीके उषा, बीके सपना समेत कई लोगों ने गुलदस्ते भेंटकर स्वागत किया। यंहा पुलिस के जवानों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।
उसके पश्चात संस्था की संयुक्त मुख्य प्रसशिका सुदेश दीदी से मुलाकात की। रात्रि विश्राम ज्ञानसरोवर में करेंगे। सीएम प्रमोद सावंत 11 जुलाई को प्रता: 10 से 1 बजे तक आयोजित राजनीतिज्ञों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। और डेढ़ बजे उदयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इस राजनीतिज्ञों के सम्मेलन में 400 राजनेता भाग ले रहे हैं।


Subscribe to my channel