IC News and Media House Private Limited


Bhopal

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 पर डेटा प्रविष्टि प्रशिक्षण और कार्यशाला संपन्न

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
कार्यालय कलेक्टर भोपाल के सभाकक्ष में दिनांक 19 अगस्त 2025 को“पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0”विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आदरणीय इला तिवारी मैडम के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला भोपाल अंतर्गत समस्त लाइन डिपार्टमेंट के जिला अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायतों के सतत् विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण की 9 थीम आधारित दृष्टिकोण पर विस्तृत चर्चा की गई। PAI 2.0 पोर्टल पर प्रविष्टि हेतु विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, जिसमें डेटा कलेक्शन फॉर्मेट क्या हैं? कहां से प्राप्त होगा और उपयोग क्या है? के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा PAI 2.0 में डेटा एंट्री के लिए आवश्यक 151 प्रश्नोत्तरी का प्रोजेक्टर पर प्रदर्शन एवं उसके उपयोग पर विस्तृत चर्चा कर PAI 2.0 पोर्टल में शीघ्र अति शीघ्र डेटा एंट्री करने के निर्देश सीईओ द्वारा दिए गए। प्रशिक्षण में समस्त लाईन विभागों से डाटा प्राप्त करने के उपरांत पोर्टल पर प्रविष्टि की जाएगी, जिससे ज़िले की पंचायतों द्वारा किए गए विकास कार्यो का मूल्यांकन किया जा सकेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत भोपाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फंदा सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य आपूर्ति, महिला बाल विकास, पीएचई, सामाजिक न्याय, राजस्व, कृषि एवं पशुपालन आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button