बिहार
Trending

पटना में पुलिस और कुख्यात अपराधी दीपक

पटना में पुलिस और कुख्यात अपराधी दीपक के बीच मुठभेड़

पटना जिले के जानीपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और कुख्यात अपराधी दीपक के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक, 12 जुलाई को हुई हथियारबंद डकैती में शामिल दीपक के फिर से किसी बड़ी वारदात की योजना बनाने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की और उसे दबोच लिया।

बरामदगी के लिए ले जाने के दौरान दीपक ने छिपाए गए हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में दो गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली दीपक के पैर में लगी। घायल अवस्था में उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

दीपक पर हत्या, रंगदारी और डकैती जैसे कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार और लूटा गया सामान बरामद किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button