IC News and Media House Private Limited


Bhopalस्वास्थ्य

देहदानी समाजसेवी अरविंद कुमार जैन को उप मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पार्थिव देह को गार्ड ऑफ़ ऑनर देकर दी गई विदाई

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विदिशा के देहदानी समाजसेवी दिवंगत अरविंद कुमार जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि “अंगदान, जीवनदान है” और उनका यह अमूल्य योगदान सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्य सरकार अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है और अरविंद जैन जैसे व्यक्तित्व इसे नई दिशा देते हैं। जीवन के अंतिम क्षण तक सेवा भाव में रमे अरविंद जैन का शनिवार शाम स्वास्थ्य खराब होने के बाद भोपाल के सेज अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह एंबुलेंस द्वारा विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुंचाई गई, जहां राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। मूलतः विदिशा निवासी अरविंदजैन पिछले चार दशकों से सिरोंज में रह रहे थे। वे सामाजिक, धार्मिक व मानवीय कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे। इसके अलावा वे योग क्लब के प्रारंभिक सदस्यों में शामिल थे और स्वस्थ जीवनशैली के समर्थक थे। उन्होंने 22 अक्टूबर 2017 को सार्वजनिक कार्यक्रम में देहदान की शपथ ली थी। इस अवसर पर उनकी पत्नी श्रीमती शाशि जैन और पुत्र अंशुल जैन ने भी देहदान की वसीयत लिखी थी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button