Madhya Pradesh News सचिव व सहायक सचिवों के बाद सरपंच भी हुए आंदोलित
अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू जनपद कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर विजय गुप्ता सीधी मध्यप्रदेश
सीधी, मझौली मध्यप्रदेश सरपंच संघ के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह यादव एवं प्रदेश महासचिव राजवीर सिंह तोमर के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश के निर्वाचित सभी सरपंचों के साथ जनपद पंचायत मझौली के सभी सरपंच 27 मार्च 2023 सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने के संबंध में जनपद कार्यालय मझौली में खंड पंचायत अधिकारी रोशन लाल गुप्ता को ज्ञापन पत्र सौंपा गया है। जिसमें में कहा गया है कि मध्यप्रदेश में निर्वाचित 23 हजार सरपंचों को सरकार की उपेक्षा एवं वादाखिलाफी के कारण 23 हजार ग्राम पंचायतों में जनता के बीच पंचायत राज व्यवस्था को चलाना एवं मतदाताओं के बीच किए गए वादा के कसौटी पर खरा उतरना असंभव हो गया है, वहीं सरकार सरपंचों की 11 सूत्रीय मांगों को नजर अंदाज कर अधिकारों के नाम पर भ्रमित कर रही है, भोपाल में 27 मार्च को मध्य प्रदेश के सरपंच संगठन के 300 पदाधिकारियों द्वारा गोपनीय मीटिंग कर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 27 मार्च सोमवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाने का निर्णय लिया गया है,
संगठन के निर्देशों के पालन में सरपंचों के अधिकारों के लिए सरपंच संगठन जनपद पंचायत इकाई मझौली के समस्त सरपंच दिनांक 27 मार्च से ही पंचायतों के संपूर्ण कार्य बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं, जिसमें कहा गया कि जब तक हमारी मांगों का निराकरण नहीं होगा तब तक हड़ताल पर ही रहेंगे, एवं पंचायत का कोई भी कार्य संपन्न नहीं करेंगे, क्योंकि जैसे सचिव एवं सहायक सचिव अवकाश पर हैं, वैसे हम भी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक हड़ताल पर जा रहे हैं, अतः ज्ञापन सौंप कर हड़ताल पर जाने की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिम्मेदार आला अफसरों एवं सरकार को अवगत कराने के लिए प्रेषित कर दिया गया है, ज्ञापन सौंपने वाले सरपंचों में तिलक राज सिंह टिकरी, बजरंगी गुप्ता करमाई, बृजेश चंद्र तिवारी चमराडोल, राम शिरोमणि यादव बोदारीटोला, प्रियंका पनिका ताला, शुषिता सिंह परसिली, रफीक खां, पंचवती बैगा, देवबती सिंह, प्रेमवती, सविता, सुनैना सहित काफी तादाद में सरपंच शामिल रहे।




Subscribe to my channel