राजनीतिराजस्थानराज्य

Rajasthan News विद्वत परिषद ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन। ठोस कार्यवाही की की मांग।

रिपोर्टर विकास शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

नीमकाथाना आज विप्र समाज नीमकाथाना के संयुक्त तत्वाधान में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें प्रमुख रुप से हत्यारों को यथाशीघ्र गिरफ्तार कर एवं कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की गौरतलब है कि चूरू सड़क पर डीएसपी कार्यालय के पास दिनांक 22 मार्च 2023 को दोपहर करीब 2:00 बजे पुजारी महावीर प्रसाद शास्त्री अपने पुत्र श्रीकांत के साथ अपने निजी वाहन से धाम अमरापुर से शार्दुल पूरा की तरफ आ रहे थे तब ही आरोपी विक्रम सिंह राजपूत जो उनसे आपसी रंजिश रखता था ने जान से मारने की मंशा से अपने कुछ साथियों के साथ अपनी जीप से उनकी कार को टक्कर मार दी जब पुजारी व पुत्र श्रीकांत अपनी कार से बाहर निकले उसके बाद उक्त आरोपियों ने श्रीकांत के सर पर कुल्हाड़ी से वार किया तथा पशुवत क्रूरता से सारी हदें पार करते हुए पुजारी महावीर प्रसाद शास्त्री को घसीटते हुए कुल्हाड़ी व पत्थरों से वार किया और अपनी जीप चढ़ाकर उन्हें मार दिया वहीं श्री कांत के सिर में गंभीर चोटें आई हैं जिसके करण श्रीकांत उपचाराधीन हैउक्त जघन्य कांड से ब्राह्मण समाज में अत्यंत रोष व्याप्त है संपूर्ण ब्राह्मण समाज उक्त जघन्य कांड का कड़े शब्दों में भर्त्सना करता है साथ ही राज्य सरकार से मांग करता है कि सरकार इनके खिलाफ ठोस कदम उठाए जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो साथ ही विप्र समाज यह भी मांग करता है कि इस मामले की ईमानदार पुलिस ऑफिसर से जांच करवाते हुए विक्रम सिंह व उक्त आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाकर पुजारी परिवार को न्याय दिलाएं उपरोक्त प्रकरण को लेकर के नीमकाथाना विद्वत परिषद व विप्र समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर के अपना विरोध प्रकट किया साथ ही ठोस कार्रवाई की मांग भी की इस मौके पर पंडित कैलाश चंद शर्मा छावनी पंडित हेमंत भारद्वाज पंडित अमित शर्मा पंडित मनोज शर्मा ब्राह्मण युवा मोर्चा संगठन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा व युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष पंडित विकास शास्त्री,योगेश शर्मा,पंकज शर्मा सुरेंद्र शर्मा,अन्तेय शर्मा, अधिवक्ता मुरारी लाल शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के अनेक लोग मौजूद रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button