ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद स्टेशन पर मोबाइल चोरी करने वाला युवक रंगे हाथ गिरफ्तार, यात्री का ₹16 हजार का स्मार्टफोन बरामद

जांच का जिम्मा उप-निरीक्षक नंदलाल राम को सौंपा गया

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत धनबाद स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपी — मनीष नोनिया (18), निवासी वर्धमान, पश्चिम बंगाल।

प्लेटफार्म संख्या 03 पर खड़ी ट्रेन संख्या 63555 (आसनसोल-बरकाकाना मेमू) से मोबाइल चोरी कर भाग रहा था।

पीड़ित — मो. कादिर हुसैन (30), कर्मचारी, इलेक्ट्रिक लोको शेड गोमो।

आरोपी के पास से आसमानी नीले रंग का Vivo T-3 5G स्मार्टफोन बरामद।

बरामद मोबाइल की कीमत लगभग ₹16,000/-।

जीआरपी धनबाद में कांड संख्या 76/25, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज।

धनबाद, 10 अगस्त 2025 — पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन के धनबाद मंडल में ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब), सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मोबाइल चोरी करने वाले एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश (रेसुब पोस्ट धनबाद), निरीक्षक अरविंद कुमार राम (CIB/DHN) और निरीक्षक पंकज कुमार दास (GRP धनबाद) के नेतृत्व में अधिकारी और जवान प्लेटफार्म संख्या 02-03 पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या 03 पर खड़ी ट्रेन संख्या 63555 (आसनसोल-बरकाकाना मेमू पैसेंजर) से एक यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को टीम ने पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष नोनिया (18 वर्ष), पिता उमेश महतो, ग्राम शितलपुर, चिनाकुड़ी नोनिया बस्ती, थाना कुल्टी, जिला वर्धमान (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई।

पीड़ित यात्री मो. कादिर हुसैन (30 वर्ष), निवासी जरखा, वार्ड संख्या 05, थाना सिगोड़ी, जिला पटना (वर्तमान में इलेक्ट्रिक लोको शेड, गोमो में असिस्टेंट लोको शेड के पद पर कार्यरत) ने मौके पर बताया कि आरोपी उनके जेब से मोबाइल चोरी कर भाग रहा था। आरोपी के पास से आसमानी नीले रंग का वीवो T-3 5G स्मार्टफोन बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब ₹16,000/- है।

बरामद मोबाइल और आरोपी को यात्री की लिखित शिकायत पर जीआरपी धनबाद को सौंप दिया गया। इस मामले में कांड संख्या 76/25, दिनांक 10/08/25, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच उप-निरीक्षक नंदलाल राम को सौंपी गई है।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button