शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग, मुख्यमंत्री से मिले जेएमएम महानगर उपाध्यक्ष हरेन्द्र चौहान

लोयाबाद, धनबाद – झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) धनबाद महानगर समिति के उपाध्यक्ष हरेन्द्र चौहान ने सोमवार को नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शिबू सोरेन को भारत रत्न सम्मान देने की मांग करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे झारखंड के लिए अपूर्णीय क्षति है।
श्री चौहान ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड राज्य के जनक और जल, जंगल, जमीन के जननायक थे। उनकी कमी राज्य को हमेशा महसूस होगी। इस दौरान जेएमएम धनबाद महानगर अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान, महानगर उपाध्यक्ष वकील दास, कोषाध्यक्ष टिंकू सरकार, वार्ड अध्यक्ष गोबिंद दास भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी शोक व्यक्त किया।
पंडित क्लीनिक रोड निर्माण का मुद्दा भी उठामुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को धनबाद के पंडित क्लीनिक रोड के निर्माण के लिए एक आवेदन भी सौंपा गया। आवेदन में बताया गया कि यह सड़क कई वर्षों से अर्धनिर्मित अवस्था में है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सात वर्ष पूर्व सड़क निर्माण के लिए टेंडर निकला था, लेकिन मामला एसीबी जांच में चला जाने के कारण कार्य रुक गया। जब तक एसीबी से एनओसी नहीं मिलती, निर्माण कार्य संभव नहीं है।
बरटांड़ क्षेत्र के लोग इस सड़क के निर्माण के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। मुख्यमंत्री ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मौके पर उपस्थित प्रमुख लोग
इस अवसर पर मिंटू चौहान, अरविंद चौहान, निर्मल चौहान, शिबू मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Subscribe to my channel