5 हज़ार बहनों ने बांधी राखी, खान सर बोले – “धरती पर इससे बड़ा सौभाग्य नहीं”

धनबाद : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पटना के चर्चित शिक्षक खान सर इस बार भी बहनों के स्नेह से सराबोर हो गए। हजारों बहनों ने उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के अटूट रिश्ते को और गहरा कर दिया।
इस बार पटना के एस.के. मेमोरियल हॉल में आयोजित विशेष समारोह में करीब 5 हज़ार लड़कियां पहुंचीं और खान सर की कलाई पर राखी बांधी। इतनी राखियां बांधने के बाद खान सर ने मुस्कुराते हुए कहा, “राखियों की संख्या इतनी थी कि कलाई का ब्लड सर्कुलेशन भी रुकने लगा, लेकिन यह सौभाग्य तो सिर्फ पृथ्वी पर मुझे ही मिला है।”
कार्यक्रम में खान सर ने अपनी हर बहन का सम्मान किया और सभी के लिए भव्य भोज की व्यवस्था की। 156 तरह के व्यंजन परोसे गए, जिससे मिठास सिर्फ पकवानों में ही नहीं, बल्कि रिश्तों में भी घुल गई।
इस आयोजन ने भाई-बहन के प्रेम के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और अपनत्व का संदेश भी पूरे समाज तक पहुंचाया।

Subscribe to my channel