ब्रेकिंग न्यूज़

विकासखंड मनकापुर निकाली गई तिरंगा यात्रा

गोण्डा जनपद के विकासखंड मनकापुर में ब्लाक प्रमुख जगदेव चौधरी नगर पंचयत अध्यक्ष दुर्गेश कुमार उर्फ बबलू सोनी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सफाईकर्मियों समेत अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस समारोहों का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाना था। यात्रा के दौरान सभी प्रतिभागियों ने देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

“हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराना है। इससे लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है।

इस अवसर पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैय्या के प्रतिनिधि राजेश सिंह, यू पी सिंह, कमलेश पांडेय, कोट प्रबंधक हरीश पांडे, आनंद सिंह,ओम प्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष विनय कुमार,कृष्ण कुमार वर्मा,अंकित सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Gonda Uttar Pradesh News @ Reporter Pradeep Kumar Verma

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button