ब्रेकिंग न्यूज़

कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर फसल बीमा के भुगतान का सजीव प्रसारण सम्पन्न 

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा में दिनांक 11 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत क्षतिग्रस्त फसलों के बीमा भुगतान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषकों को दिखाया गया । मुख्य कार्यक्रम माननीय शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में झुंझुनू राजस्थान में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री राजस्थान, किरोड़ी लाल मीणा कृषि मंत्री, देवेश चतुर्वेदी सचिव कृषि भारत सरकार आदि ने कृषकों को संबोधित कर फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी । डॉ. रामलखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने कृषकों से फसल बीमा करवाने का आह्वान किया । इस अवसर पर डॉ. डी.के. श्रीवास्तव, डॉ. अजीत सिंह वत्स, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. हनुमान प्रसाद पांडेय, डॉ. दिनेश कुमार पांडेय, रवि सिंह प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार, राजेश जायसवाल बीटीएम, मनोज पांडे, आशीष शुक्ला एटीएम, कुलदीप कुमार त्रिपाठी क्षेत्रीय प्रबंधक पारादीप फास्फेट लिमिटेड, विजय सिंह जिला प्रबंधक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, हेमवंत यादव तहसील कोआर्डिनेटर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित प्रगतिशील कृषकों अयोध्या प्रसाद वर्मा, रामसागर वर्मा, छीटन प्रसाद यादव, राधेश्याम मिश्रा आदि ने प्रतिभाग कर फसल बीमा योजना की जानकारी प्राप्त की ।

Gonda Uttar Pradesh News @ Reporter Pradeep Kumar Verma

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button