ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : डग पंचायत समिति क्षेत्र में 2 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” अभियान का देशभक्ति रंग

रिपोर्टर विनोद कुमार शर्मा झालावाड़ राजस्थान

डग आज़ादी का अमृत महोत्सव डग पंचायत समिति क्षेत्र में देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। 2 अगस्त से 15 अगस्त तक चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत डग क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्राओं का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान हर घर, हर दुकान और हर संस्था पर तिरंगा शान से लहराएगा। विकास अधिकारी कंचन बोहरा ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस राष्ट्रीय पर्व को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग दें। उन्होंने अपील की कि हर व्यक्ति अपने घर, प्रतिष्ठान और संस्थान पर तिरंगा फहराए और सोशल मीडिया पर “तिरंगा सेल्फी” साझा कर देशभक्ति का संदेश फैलाए। अभियान के अंतर्गत सरकारी विभाग, स्कूल-कॉलेज, पंचायत संस्थाएं और स्वयंसेवी संगठन मिलकर तिरंगा रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद, निबंध लेखन और देशभक्ति गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहे हैं। डग क्षेत्र के गाँव-गाँव में तिरंगे की शान के साथ उमंग और उत्साह का माहौल है। 15 अगस्त तक यह देशभक्ति का जश्न निरंतर जारी रहेगा।

Indian Crime News

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button