बिहार
Trending

बाढ़ का कहर: प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में भारी बारिश से गंगा का जलस्तर खतरे के ऊपर, कई इलाके जलमग्न

प्रशासन अलर्ट, DM ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

प्रदेश व पड़ोसी राज्यों में जारी झमाझम बारिश के चलते लगातार दूसरे दिन गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। प्रयागराज से लेकर मुंगेर तक गंगा का जलस्तर बीते 24 घंटे में 50 से 80 सेंटीमीटर तक बढ़ा है, जिससे कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

बख्तियारपुर, मनेर, मोकामा जैसे प्रखंडों में नदी का पानी अब खेतों और रिहायशी इलाकों तक पहुंचने लगा है। बक्सर में गंगा खतरे के निशान से 39 सेंटीमीटर ऊपर, मनेर में 58 सेंटीमीटर, दानापुर में 22 सेंटीमीटर, दीघा घाट में 24 सेंटीमीटर, गांधी घाट में 80 सेंटीमीटर और हाथीदह में 63 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। वहीं सोन नदी कोईलवर में 18 सेंटीमीटर ऊपर है, जबकि पुनपुन नदी श्रीपालपुर में सिर्फ 1 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।

पटना शहर के घाटों में मात्र 12 घंटे में 4 सेंटीमीटर तक जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क किया है। डीएम ने बाढ़ व जलजमाव से निपटने के लिए वर्षापात और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम, बुडको, पेसू, जल संसाधन, मेट्रो, पथ निर्माण समेत तमाम विभागों को आपसी समन्वय से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

आपातकालीन सहायता के लिए जारी किए गए नंबर:

जिला आपातकालीन संचालन केंद्र: 0612-2210118

जिला नियंत्रण कक्ष: 0612-2219810, 2219234

डायल 112

जलजमाव की शिकायत के लिए पटना नगर निगम का टोल फ्री नंबर: 155304

सावधानी बरतें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button