बिहार
Trending

उड़ान गश्ती ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर स्कूल, कॉलेज और पार्कों का किया निरीक्षण

पूर्णिया, 19 जुलाई 2025 — पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देश पर पूर्णिया जिले में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उड़ान गश्ती दल द्वारा आज जिले के विभिन्न स्कूल, कॉलेज एवं पार्कों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान गश्ती दल ने छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी फैलायी। उड़ान गश्ती की यह पहल छात्राओं में सुरक्षा का भाव पैदा करने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

यह अभियान बिहार पुलिस, गृह विभाग, जिला प्रशासन पूर्णिया, निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार के समन्वय से चलाया जा रहा है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button