IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़शिक्षा

जिला स्तरीय कला उत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे कला के विविध रंग

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत समग्र शिक्षा द्वारा आयोजित

✍️रिपोर्टर रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत समग्र शिक्षा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव 2022 हेतु ऑफलाईन / फेस टू फेस मोड़ में आयोजित होने वाले कला उत्सव 2022 पारम्परिक लोक कलाओं और शास्त्रीय कलाओं की विभिन्न शैलियों पर केन्द्रित 10 विधाओं का जिला स्तरीय आयोजन जिला कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान कांकेर में रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नरोत्तम पडोटी कृषि समिति सभापति जिला- उत्तर बस्तर कांकेर, अध्यक्षता आनंद गुप्ता प्राचार्य, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान कांकेर एवं भुवन जैन, जिला शिक्षा अधिकारी, आर पी. मिरे, जिला मिशन समन्वयक के विशेष आतिथ्य में शुभारंभ माँ सरस्वती की छायाचित्र में दीप प्रज्वजिल कर किया गया। जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल संरगपाल की शिक्षिका कावेरी यादव के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात आर.पी. मिरे, जिला मिशन समन्वयक के द्वारा अतिथियों का स्वागत भाषण एवं कला उत्सव कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी उपस्थित अतिथियों को दी गई। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में सभी प्रतिभागियों को अच्छा प्रदर्शन करने तथा जिला एवं राज्य में अपना स्थान बनाने हेतु अग्रिम शुभकामनायें दी। साथ ही अपनी विरासत एवं संस्कृति का परिचय देकर अपने व्यक्तित्व में निखार लाने की बात कही। उपस्थित सभी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य, जिला शिक्षा प्रशिक्षण कांकेर ने भी संबोधित करते हुये अपने क्षेत्र की कला एवं संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने की बात कही। समग्र शिक्षा, जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पुष्पांजलि ठाकुर, द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा की जानकारी देते हुये कला एवं संस्कृति को शिक्षा से जोड़ने की बात कही गई।

इस अवसर पर विकासखंड कांकेर से 14 प्रतिभागी, नरहरपुर से 9, चारामा से 5, भानुप्रतापपुर से 3, अंतगाढ़ से 8 एवं कोयलीबेड़ा से 5 प्रतिभागी इस प्रकार कुल 45 प्रविभागियों ने कला उत्सव में हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में अपने क्षेत्र बस्तर एवं छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को अपने नृत्य, गायन, वादन, चित्रकला, मूर्तिकला एकल अभिनय एवं स्थानीय खेल खिलौने के माध्यम से प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का नाम इस प्रकार है – चित्रकला प्रथम – बालक साहिल कुमार शा.उ.मा.वि. गोलकुम्हड़ा, बालिका संजना राणा सेलेगाँव, बेजों वादन प्रथम- बालक अंगद नेताम भनसुली, तबला वादन प्रथम-ताम्रध्वज साहू भनसुली, शास्त्रीय नृत्य प्रथम बालिका यास्मिन रावटे बड़गाँव, लोक नृत्य प्रथम- बालिका चांदनी नेताम कुडालठेमली, बालक रवि नेताम बड़गाँव, शास्त्रीय गायन प्रथम- बालिका प्रियांशी धु्रव जे.पी इंटरनेशनल स्कूल सरंगपाल, पारंपरिक लोक गीत प्रथम- बालक आदित्य राजनायर जे.पी इंटरनेशनल स्कूल सरंगपाल बालिका- दीपिका चालकी सेलेगाँव, एकल अभिनय प्रथम बालक- लोमेश पटेल पुसवाड़ा, बालिका जागृति नाग ताड़ोकी, स्थानीय खिलौने एवं खेल प्रथम बालक- डेविड कुलदीप डुमाली, बालिका सोनम पटेल डुमाली रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक ठाकुर, कांकेर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, ए.पी.सी पंकज श्रीवास्वत एवं दिनेश नाग, प्रोग्रामर मोहन प्रजापति एवं उमेश चंद्राकर, एमन जैन, विनोद राजपुत, दिनेश देवांगन व मनीषा साहू का सहयोग रहा। निर्णायक के रूप में काकोली देवनाथ, पूनम नेताम, भूषण जैन, संतोष चौहान, अजय महापत्र, पुरुषोत्तम साहू, नंद अट्भैया, लक्ष्मीकांत साहू, नितेश उपाध्याय, अनिल कुमेटी कमलेश्वर साहू, महेन्द्र मंडावी व हेमेन्द्र साहसी उपस्थित थें। कार्यक्रम का सफल संचालन मीरा आर्ची चौहान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रथम आए सभी प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु रायपुर भेजा जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button