पटना सिटी में महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता – बिहार बंद के समर्थन में चक्का जाम

पटना सिटी में महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता – बिहार बंद के समर्थन में चक्का जाम
पटना सिटी: बिहार में वोटर आईडी कार्ड वेरिफिकेशन के मुद्दे को लेकर महागठबंधन ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। महागठबंधन के कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतरे और सत्ता पक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस बंद के समर्थन में भाकपा माले समेत तमाम विपक्षी दलों ने पटना सिटी के विभिन्न इलाकों – त्रिपोलिया, गायघाट, खाजेकला, भगत सिंह चौक, और रामबाग मार्केट – में चक्का जाम किया।
सड़कों पर लगे जाम के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
महागठबंधन नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार वोटर वेरिफिकेशन की आड़ में मतदाता सूची से विपक्षी वोटरों के नाम हटाने की साजिश रच रही है। वहीं, सरकार ने इसे एक नियमित प्रक्रिया बताते हुए विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है।