उत्तरप्रदेशखेल

रजत पदक विजेता निकिता वर्मा को विमल द्विवेदी ने किया सम्मानित ।

रिपोर्टर आदित्य बाजपेई उन्नाव उत्तर प्रदेश

उन्नाव. नेशनल गेम्स ( ओलम्पिक ) में सिविल लाइन उन्नाव निवासी रामलाल वर्मा की पुत्री निकिता वर्मा को नेशनल द्वितीय रजत पदक मिलने पर हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी द्वारा अपने मंच के साथियो के साथ उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया उन्होंने कहा कि उन्नाव की बेटी ने जनपद का ही नहीं पूरे देश का गौरव बढ़ाया है

हम सब को उस पर गर्व है बेटियाँ माता पिता के साथ देश का भी अभिमान है और मोदी सरकार का भी प्रयास है कि हमारी बेटियाँ देश के सर्वोच्च पदों बैढे व शसक्त बने नारीशशक्ति करण के माध्यम से भी बेटियों को आत्म निर्भर बनाने का सरकार काम कर रही जिससे अपने जीवन से जुड़े निर्णय वो स्वयं ले सकती है व महिलाओ को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार कई योजनाए भी चला रही है जिसके लिए मोदी सरकार का भी आभार व्यक्त किया I उनके साथ मंच के जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी ,शिवसेवक त्रिपाठी ,मनीष अवस्थी ,शैलेश शर्मा जी ऐडवोकेट उपस्थित रहे I

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button