IC News and Media House Private Limited


Bhopal

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत वेस्ट जोन ज़ोनल टास्क फोर्स की दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत विशेषज्ञों को प्रशिक्षित किया जाएगा

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत वेस्ट ज़ोन की दो दिवसीय ज़ोनल टास्क फोर्स बैठक का शुभारंभ भोपाल स्थित होटल पलाश में हुआ। यह वार्षिक बैठक प्रत्येक वर्ष सदस्य राज्यों द्वारा क्रमवार आयोजित की जाती है। इस वर्ष यह महत्वपूर्ण आयोजन मध्यप्रदेश राज्य द्वारा किया जा रहा है। बैठक में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली राज्यों से नेशनल टास्क फोर्स और ज़ोनल टास्क फोर्स के वरिष्ठ पदाधिकारी सम्मिलित हुए हैं। साथ ही, मध्यप्रदेश के प्रमुख चिकित्सा महाविद्यालयों के क्षय रोग विशेषज्ञ भी बैठक में भाग ले रहे हैं। बैठक का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन संचालक नेशनल टास्क फोर्स के चेयरपर्सन ज़ोनल टास्क फोर्स के चेयरपर्सन, तथा मध्यप्रदेश की राज्य क्षय अधिकारी डॉ. स्मृति सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन, विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधि तथा अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेजों के योगदान की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, उपस्थित विशेषज्ञों एवं अधिकारियों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उन्हें उन्नत कार्य प्रणालियों हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। यह बैठक क्षय रोग उन्मूलन हेतु मेडिकल शिक्षा संस्थानों की सक्रिय भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button