Bhopal

स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को संभागायुक्त के निर्देश सभी स्कूली विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण कराएं

समय - सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
संभागायुक्त संजीव सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूली विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण नहीं हुआ है उनका नेत्र परीक्षण कराएंगे तथा जिन विद्यार्थियों को सहायक उपकरण या इलाज की आवश्यकता है,उन्हें उपलब्ध कराएं। इस कार्य को प्राथमिकता से करें तथा सभी विद्यार्थियों को यह सुविधा उपलब्ध कराएं।समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम हेतु चिन्हित सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने एवं आगामी बैठक में प्रगति लाने के निर्देश दिए।संभागायुक्त संजीव सिंह ने सोमवार को आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में समय – सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक की ।संभागायुक्त ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के व्यापक प्रचार- प्रसार, आईसीएआर एवं कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, नरवाई जलाने के दुष्परिणामों से अवगत कराने, कृषि यंत्रीकरण हैप्पी सीडर, सुपर सीडर तथा स्ट्रॉरिपर आदि की उपयोगिता से कृषकों को अवगत कराने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने वर्षाकाल से पूर्व की तैयारियों में जिला, तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने एवं राहत एवं बचाव दल के प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button