IC News and Media House Private Limited


Bhopal

बिना अनुमति संचालित क्लिनिक्स को जाँच के बाद किया बंद, कार्यवाही के दौरान कई क्लिनिक्स पहले से मिले बंद

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल की टीम की कार्यवाही

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल कार्यालय द्वारा बिना अनुमति संचालित क्लिनिक्स की जांच निरंतर की जा रही है। 6 जून को जिले में विभिन्न क्लिनिक्स के लाइसेंस की जांच की गई । इस दौरान सुंदर नगर ,अशोका गार्डन में संचालित लाइफ केयर क्लिनिक में सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जारी लाइसेंस नहीं पाए जाने पर इसे बंद करवाया गया है। संचालक के पास बायोमेडिकल वेस्ट एवं पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का सर्टिफिकेट भी उपलब्ध नहीं था । यह क्लीनिक डॉ युसूफ खान द्वारा संचालित किया जा रहा था , जो कि यूनानी चिकित्सा पद्धति के चिकित्सक हैं। इसी क्षेत्र में संचालित लाइफ लाइन क्लीनिक में भी निरीक्षण दल जांच के लिए पहुंचा, हालांकि ये क्लीनिक बंद मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिले में अलग अलग स्थानों पर चिकित्सा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों की डिग्री, चिकित्सा पद्धति, काउंसिल का पंजीयन , म प्र उपचार्यगृह एवं रूज़ोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम , गुमास्ता लाइसेंस की जांच की जा रही है । निरंतर चल रहे कार्यवाही के कारण कई संचालकों ने अपने क्लिनिक्स बंद रखे हैं । इन क्लिनिक्स पर विभाग की टीम नजर रख रही है। स्थानीय पुलिस, नगर निगम एवं प्रशासन का सहयोग भी लिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि बिना सक्षम अनुमति चिकित्सा व्यवसाय के व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरीक्षण की कार्यवाही निरंतर जारी है । कार्यालय द्वारा जारी लाइसेंस को स्वास्थ्य केंद्रों में प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित किया जाना आवश्यक किया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button