IC News and Media House Private Limited


Bhopal

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पक्षी अवलोकन अंतर्गत पक्षी विशेषज्ञों ने प्रवासी पक्षियों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी

प्रतिभागियों को रिसाइकल पेपर से निर्मित संसाधन सामग्री उपलब्ध कराई गई

ICNरिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व पर्यावरण नियोजन समन्वय संगठन एप्को द्वारा वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में भोपाल जिले के ईको क्लब विद्यालय एवं महाविद्यालय तथा जन-मानस के लिये पक्षी अवलोकन कराया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 40 प्रतिभागी शामिल हुए। पक्षी विशेषज्ञ मोहम्मद खलिक एवं डॉ. संगीता राजगीर ने प्रतिभागियों को भोपाल में आने वाले प्रवासी पक्षियों का अवलोकन एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसमें कोयल, ग्रे-हेरान, लिटिल कारमोरेंट, इंडियन रोबिन, रोज रिंग पैराकिट, व्हाइट थ्रोटेड किंग फिशर के बारे में बताया गया। साथ ही विभि‍न्न पक्षियों द्वारा बनाये जाने वाले घोंसले तथा पक्षियों के पारिस्थितिकी संतुलन एवं पर्यावरण संरक्षण में भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विश्व पर्यावरण दिवस की इस वर्ष की थीम “Ending Plastic Pollution Globally” के संदर्भ में प्लास्टिक से पक्षियों को हो रही समस्याओं तथा प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के लिये विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को एप्को द्वारा रिसाइकल पेपर से निर्मित संसाधन सामग्री उपलब्ध कराई गई एवं प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button