ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News : भाजपा मंडल मंत्री राम कुमार साहू ने लगाया पत्नी व एलआईसी कर्मियों पर धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट में केस दाखिल सुनवाई 28 अप्रैल को, थाना में अब तक नहीं हुई कार्रवाई

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पाण्डेय धनबाद  झारखंड

कतरास, धनबाद: भाजपा कतरास मंडल मंत्री राम कुमार साहू ने अपनी पत्नी पूनम देवी, एलआईसी डेवलपमेंट ऑफिसर राजा और एलआईसी कतरास ब्रांच मैनेजर पर जालसाजी और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी पत्नी, जो स्वयं एलआईसी एजेंट हैं, ने पुराने दस्तावेजों और फर्जी हस्ताक्षर के जरिए उनकी एलआईसी पॉलिसी (संख्या- 547843266) से 40,409 रुपये की निकासी कर ली।

राम कुमार साहू ने बताया कि उन्हें इस निकासी की जानकारी 28 मार्च को एसएमएस के माध्यम से मिली, जिसके बाद उन्होंने एलआईसी शाखा में शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन शाखा प्रबंधक ने शिकायत लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने 30 मार्च को कतरास थाना में लिखित शिकायत और 31 मार्च को ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने धनबाद कोर्ट में भी मामला दायर किया है, जिसकी सुनवाई 28 अप्रैल को होनी है। श्री साहू का आरोप है कि यह पूरी धोखाधड़ी उनकी पत्नी और एलआईसी अधिकारियों की मिलीभगत से की गई है।

वहीं, पूनम देवी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके पति द्वारा लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। उनका कहना है कि निकासी वैध दस्तावेजों और सही हस्ताक्षरों के आधार पर की गई है।

एलआईसी कतरास शाखा प्रबंधक संजय कुमार ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। अब देखना यह है कि पुलिस और एलआईसी प्रशासन इस पूरे मामले में क्या रुख अपनाते हैं।

Indian Crime News

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button