ब्रेकिंग न्यूज़

Jammu & Kashmir News : राजौरी में सड़क दुर्घटना में दो किशोरों की मौत

राज्य प्रमुख मुश्ताक अहमद भट जम्मू और कश्मीर

राजौरी, 07 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार देर रात एक निजी कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो किशोरों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि राजौरी-थानामंडी रोड पर फतेहपुर में तेज रफ्तार कार ने सैम सेमत गांव के अजहर शाह (19) और तोयाब रजा (18) को टक्कर मार दी।

किशोरों को राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button