ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : फिजियोथैरेपी की गुणवत्ता समझने के लिए छात्रों ने किया जानकी महल ट्रस्ट फिजियोथैरेपी सेंटर का भ्रमण

ब्यूरो चीफ अमित दुबे अयोध्या उत्तर प्रदेश

बृहस्पतिवार दिनांक – 27/03/2025झुनझुनवाला इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज मैं फिजियोथैरेपी की शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र छात्रों को संस्थान के निदेशक डॉक्टर गिरजेश त्रिपाठी के निर्देशानुसार एक ज्ञानवर्धक भ्रमण के लिए जानकी महल ट्रस्ट फिजियोथैरेपी सेंटर अयोध्या भेजा गया विद्यार्थियों ने वहां जाकर विशेष रूप से फ्रोजन शोल्डर,ओस्टियोआर्थराइटिस, सेरेब्रल पाल्सी, स्ट्रोक, जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित रोगियों का फिजियोथेरेपी के द्वारा उपचार करने की विधि का ज्ञान अर्जित किया इस क्रम में विद्यार्थियों ने फिजियोथेरेपी के अत्याधुनिक उपकरणों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। कि कैसे अलग-अलग रोगों में फिजियोथेरेपी के कौन-कौन से उपकरण का प्रयोग कर कैसे रोगी को दर्द,मांसपेशियों में अकड़न, जॉइंट कांट्रेक्रचर, आदि परेशानियों से निजात दिलाया जाता है इसके बारे में विस्तार रूप से जानकारी प्राप्त की. संस्थान के निदेशक डॉक्टर गिरजेश त्रिपाठी ने कहा कि फिजियोथैरेपी की नई तकनीक सीख कर विद्यार्थी जरूरतमंदों को अत्याधुनिक उपचार देने में सक्षम होंगे, इस ज्ञानवर्धक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ डॉक्टर मधुकर त्रिपाठी उपस्थित रहे. इसमें विशेष मार्गदर्शन डॉ शिओम उपाध्याय, पवन कुमार वैश्य, राम आशीष, विभोर गुप्ता, और संतोष यादव का रहा ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button