ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : हिंदू नव वर्ष के पंचांग का हुआ विमोचन

रिपोर्टर बाबू राम बाड़मेर राजस्थान

धोरीमना क्षेत्र में विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक धोरीमना में हिंदू नव वर्ष संवत 2082 के पंचांग का विमोचन किया गया। प्रधानाचार्य नारायण दास माली ने बताया कि यह पंचांग न केवल तिथियां का लेखा-जोखा है बल्कि हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संजीव दर्पण है। इस पंचांग के माध्यम से आप सनातन धर्म के पर्वों, विशेष अवसरों और दिन प्रतिदिन की तिथियां का सटीक बोध प्राप्त कर सकते हैं। यह पंचांग भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की परंपराओं से जुड़ा एक अमूल्य प्रतीक है। इस पंचांग में हिंदू चैत्र मास से लेकर सभी मासो का वर्णन, तिथियां का वर्णन बहुत सरल माध्यम से देखा जा सकता है। इस अवसर पर उप समिति धोरीमन्ना के अध्यक्ष सुरेश कुमार गीगल, सरंक्षक नेमीचंद बोहरा, उपाध्यक्ष भीमराज सोनी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मालू, समिति सदस्य गोपाल भार्गव, बीरबल जाणी, विद्यालय के निदेशक तेज सिंह चौहान, अभिभावक, आचार्य गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह जानकारी धनराज शर्मा ने संवाददाता को दी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button