Madhya Pradesh News : दो लाख अस्सी हजार किसानों ने कराई डिजिटल पहचान।
किसानों की डिजिटल पहचान - फ़ार्मर रजिस्ट्री।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
बिना रजिस्ट्री नहीं मिल सकेगा योजनाओं का लाभ। कलेक्टर की अपील – किसान भाई शीघ्र कराएं फार्मर रजिस्ट्री।
किसानों को डिजिटल पहचान देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है। इसके तहत सरकार हर किसान को डिजिटल आईडी मुहैया कराएगी। आधार की तर्ज पर किसानों का स्मार्ट कार्ड बनाया जा रहा है। इस आईडी से किसान की पहचान की जा सकेगी। भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हीं किसानों को मिल सकेगा, जिनके बारे में डाटा ऑनलाइन रजिस्ट्री में मौजूद होगा।
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि , सीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ भी उन्हीं किसानों को मिल सकेगा जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने सागर जिले के समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि वे शीघ्र ही रजिस्ट्री कराएं। इसके लिए वे सर्वेयर से या पटवारी से संपर्क कर सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, समग्र आईडी, जमीन की डिटेल शामिल है।
उल्लेखनीय है कि सागर जिले में 334062 किसान हैं जिनमें से अब तक 2 लाख 80 हजार 404 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण हो चुकी है। अभी भी 52 हजार 880 किसान भाई शेष है।कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने सभी किसान भाइयों से शीघ्र फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की है जिससे उन्हें सभी योजनाओं का लाभ मिल सके।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन–
फार्मर रजिस्ट्री के लिए सरकार द्वारा https://mpfr.agristack.gov.in पोर्टल जारी किया गया है। साथ ही किसान /फार्मर रजिस्ट्री के लिए Farmer Registry MP मोबाइल एप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अगर कोई किसान खुद से रजिस्ट्रेशन करने में असमर्थ है तो, किसी जानकार की मदद से Farmer Sahayak MP APP पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकता है।

Subscribe to my channel