राजस्थानराज्य

Rajasthan News टोल टैक्स के विरोध में RLP का प्रदर्शन: बजरी की दरों को कम करने की मांग, जिलाध्यक्ष बोले- गहलोत राज में जनता परेशान

रिर्पोटर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

सीकर राजस्थान में बजरी की दरों को कम करने और प्रदेशभर में राज्य राजमार्गों पर टोल टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ने सीकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र डोरवाल ने कहा कि बजरी माफियाओं की मनमर्जी और बजरी के वैध खनन की आड़ में मनमाफिक दरों से और राज्य राजमार्गों पर लिए जाने वाले टोल टैक्स से प्रदेश की आम जनता परेशान है। आज प्रति टन बजरी के लिए 600 रुपए से अधिक रुपए लिए जा रहे है और वैध खनन के नाम पर राजस्थान में अधिकतर जगहों पर एक ही समूह के पास बजरी खनन का ठेका है।

रॉयल्टी नाकों पर बैठे बदमाश वैध ठेके की आड़ में समूह की ओर से रॉयल्टी नाकों पर अधिकतर बदमाशों को बैठा रखा है जो आए दिन स्थानीय लोगों और किसानों को परेशान करते हैं। मनमर्जी से बजरी की दर लेते हैं। वहीं राज्य राजमार्गों पर टोल लेने से भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। डोरवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बजरी की दरों को कम करने और राज्य राजमार्गों को टोल फ्री करने की मांग को लेकर लगातार मांग कर रही है। सरकार जल्द से जल्द जनहित में बजरी की दरों को कम करने और राज्य राजमार्गों पर टोल टैक्स फ्री का आदेश जारी कर जनता को राहत दें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button