ब्रेकिंग न्यूज़
हर बूथ, एक पेड़ अभियान के सातवें दिन भिटौरा में हुआ पौधरोपण, संविधान रक्षा का लिया संकल्प
हर बूथ, एक पेड़ अभियान के सातवें दिन भिटौरा में हुआ पौधरोपण, संविधान रक्षा का लिया संकल्प

मनकापुर (गोंडा)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “हर बूथ, एक पेड़” अभियान के सातवें दिन मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा भिटौरा में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिला सचिव चयन सिंह ने किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में विजय पासवान, शैलेन्द्र सिंह, अखिलेश यादव, मोनू, रितेश चौधरी, सौरभ चौधरी, हंसराज, इंसान अली, रमेश भारती सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित र
हे।




Subscribe to my channel