राजस्थानराज्य

Rajasthan News शहर में बढ़ रहे नशे के खिलाफ एसपी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान

रायसिंहनगर (सुमित शर्मा) जिला पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी द्वारा आज रायसिंहनगर पुलिस थाने का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता और वार्ड पार्षद बंसी लाल मेघवाल द्वारा आज जिला पुलिस अधीक्षक को नशे के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में कहा गया है कि वार्ड नंबर 12 से लेकर 18 में सरेआम नशा खुलेआम बेचा जा रहा है लेकिन रायसिंहनगर पुलिस उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही भाजपा नेता बंसीलाल द्वारा अवैध शराब के ठेकों की बात भी पुलिस अधीक्षक को विस्तार पूर्वक बताई गई बंसीलाल का कहना है कि नशे से युवा वर्ग इसकी चपेट में आ रहा है अगर जल्द ही नशा बेचने वालों और अवैध शराब के धंधे करने वालों पर नकेल नहीं कसी गई तो आने वाले समय में पूरी युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ जाएगी ज्ञापन देने वालों में पार्षद बंसी लाल मेघवाल पार्षद सुनील नायक दर्शन सिंह बावरी और भी वार्ड वासी मौजूद रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button