Rajasthan News : भामाशाह परिवार ने किया सनातन गौशाला का निरीक्षण

रिपोर्टर बाबू राम बाड़मेर राजस्थान
धोरीमन्ना क्षेत्र में सनातन गौशाला सियागो की बेरी आलेटी में भूमि दान दाता भामाशाह परिवार ने आज गौशाला का निरीक्षण किया । गौ सेवक डॉक्टर उदाराम खिलेरी ने बताया कि रामेश्रवर दयाल सोनी बाड़मेर के नेतृत्व में झूमरलाल सोनी, चेतन सोनी ,पुखराज सोनी, कुषठाराम सोनी,खीमाराम सोनी, अनिल सोनी, बाड़मेर से तथा भगराज सोनी धोरीमन्ना, रामलाल सोनी ,अरणियाली ने आज सनातन गौशाला का निरीक्षण किया । तथा गौशाला में गौ माता के लिए लाफसी बनाईं । कुषठाराम सोनी, तथा खीमाराम सोनी ,ने पक्षियों के लिए चुग्गा एवं पुखराज सोनी,तथा अनिल सोनी, द्वारा गोमाता के लिए गुड़ की व्यवस्था की गई भामाशाह परिवार के प्रतिनिधि मंडल ने गौ माता के लिए छाया स्थिति पर चिंता व्यक्त की तथा शीघ्र ही टीन सेट बनाए जाने का आश्वासन दिया । इस अवसर डाक्टर उदाराम खिलेरी, झवताराम सियाग, हनुमान सियाग, प्रकाश सियाग, सोहनलाल सियाग,सुखराम जाणी, सोनाराम कड़वासरा, सहित कई गौ भक्त मौजूद रहे । यह जानकारी धनराज शर्मा ने संवाददाता को दी।

Subscribe to my channel