ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News : कतरास में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखंड

कतरास: कोयलांचल क्षेत्र कतरास में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गुरुवार को गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और लोग अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पूरे झारखंड में अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। 23 मार्च तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी, जिसके बाद 24 मार्च से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है।

बारिश ने लौटाई ठंडक

बारिश के साथ ही ठंडी हवाओं ने एक बार फिर सर्दी का एहसास करा दिया है। मार्च के अंत में जहां लोग गर्मी की शुरुआत महसूस करने लगे थे, वहीं अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया।

सावधानी की अपील

प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खराब मौसम के कारण बाहर निकलने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

कतरास समेत पूरे कोयलांचल क्षेत्र में लोग अब मौसम के सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button