
रिपोर्टर अंकित शर्मा सीकर राजस्थान
पाटन के मुख्य ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में गुरुवार को सर्वश्रेष्ठ एसडीएमसी और एसएमसी का ब्लॉक स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पाटन ब्लॉक की सर्वश्रेष्ठ एसडीएमसी और एमएसएमसी के अध्यक्ष एवं सचिव को नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी इंद्राज यादव ने बताया कि पाटन ब्लॉक की सर्वश्रेष्ठ एसडीएमसी और एसएमसी के अध्यक्ष एवं सचिवों को 11 हजार रुपए, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पाटन ब्लॉक में सर्वश्रेष्ठ एसडीएमसी के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल डोकन, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल डूंगा की नांगल, महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल छाजा की नांगल को सम्मानित किया गया। साथ ही सर्वश्रेष्ठ SMC के लिए राजकीय उच्चमाध्यमिक स्कूल कांथली, महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल डाबला, महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल जीलो को सम्मानित किया गया। इस दौरान पाटन सरपंच मनोज चौधरी, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहर सिंह मंगवा, आरपी चरणजीत सिंह, आरपी अशोक कुमार यादव सहित विभिन्न स्कूलों के पीईईओ संस्था प्रधान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel