
रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान
नीमकाथाना उपखंड क्षेत्र में गुरुवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम ने अचानक करवट बदलने से तेज हवाओं के साथ बरसात का दौर शुरू हो गया। बादलों की तेज गर्जना के साथ करीब पौने घंटे तक बारिश का दौर जारी रहा। बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया। वही ग्रामीण इलाकों में भी अच्छी बरसात होने से पहाड़ों का पानी छोटे नालों तक पहुंचा। तेज हवाओं व बरसात से लोगों को गर्मी से भी कुछ राहत मिली। बारिश के कारण वाहन चालकों को भी वाहनों की लाइट जलाकर निकलना पड़ा। उपखंड क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में देर शाम तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। वही भूदोली रोड पर भी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़क पर बारिश का पानी जमा हो गया जिससे वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि अचानक बदले मौसम के मिजाज से गेहूं की फसल को भी नुकसान का अनुमान लगाया जा सकता है।

Subscribe to my channel