
रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान
सीकर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई। जिला कलेक्टर अमित यादव ने जनता की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में जिला प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश अनुसार हर बृहस्पतिवार जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है । जिसमें माह के प्रथम बृहस्पतिवार ग्रामीण, सेकंड में ब्लॉक व तृतीय बृहस्पतिवार जिला स्तरीय जनसुनवाई होती है। इसमें आज कुल 31 प्रकरण मिले, जिनका निस्तारण किया गया। जनसुनवाई में रास्तों के अतिक्रमण से संबंधित मामले भी प्राप्त हुए जिसमें संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए कहा गया। इसके साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान शहर के अनेक लोगों ने जिला कलेक्टर को अपनी समस्याओं के बारे में ज्ञापन भी दिए।

Subscribe to my channel