
रिपोर्टर वीरेंद्र सिंह गुर्जर करौली राजस्थान
करौली – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एयू फाउंडेशन और प्योर इंडिया ट्रस्ट के संयुक्त तत्वधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें एयू उद्योगिनी कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया | अब तक एयू उद्योगिनी कार्यक्रम के माध्यम से 100 महिलायों को हिण्डोंन तहसील मे स्वम का व्यवसाय शुरू करवा कर उद्यमी बनाया जा चुका है | और साथ ही एयु उद्योगिनी कार्यक्रम के तहत तीन जिलों (जयपुर, बारां एवं करौली) मे 450 महिला उद्यमी बनाई जा चुकी हैं | इस मौके पर मुख्य अथिति सरपंच दुलारी देवी, महू खास, डॉक्टर दीपशिखा PHC गावडमीन पंचायत, एयू फाउंडेशन के आदिल इशरत, प्योर इंडिया ट्रस्ट के संस्थापक प्रशांत पाल, निशांत, हनीफ, कैलाश, नरेंद्र और सुधीर ने इस प्रोग्राम में भाग लिया और महिलाओं को उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया ।
महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की आत्मनिर्भरता, समाज में महिलाओं की भागीदारी के बारे में बात की गयी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण की बात करें तो महिलाओं को अपने हक के लिए पहले खुद से लड़ना होगा ताकि वह दुनिया से लड़ने में मजबूत हो सकें। महिलाओं के लिए जीवन में लिया जाने वाला पहला प्रमुख कदम आत्मविश्वास बढ़ाकर आत्मसम्मान हासिल करना है। महिलाओं के लिए अपना महत्व समझना और अपना सम्मान करना ज़रूरी है। आज के समय में महिलाओं के लिए अपनी अंदरूनी शक्ति को प्रभावशाली विचारों से सजाना आवश्यक है। इस मौके पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक एवं प्योर इंडिया ट्रस्ट द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया।

Subscribe to my channel