
रिपोर्टर राजुदास वैष्णव रायपुर पाली राजस्थान
झूठा गाँव निवासी स्व श्री चंपालाल जी चौहान (मोटा) के निवास स्थान पर सामाजिक कार्यक्रम में सरगरा समाज के सेवाभावी, मार्गदर्शक श्रीमान जी ओमप्रकाश जी नायब तहसीलदार साहब के आगमन पर उनका साफा व माला पहनाकर स्वागत किया व समाज के बुजुर्गों व नवयुवकों से आगामी चुनाव व सामाजिक चर्चा की। ओमप्रकाश जी चौहान ने कहा मैं हमेशा समाज के साथ, समाज के लिये हर समय तैयार हूं चाहे सरकारी पद हो या मेरा निजी जीवन। सरगरा समाज के लिये ही मेरा जीवन है। स्वागत की कड़ी में श्रीमान भीखाराम पूर्व अध्यापक व सरपंच, समाज सेवी आनन्द चौहान, बिलाड़ा ने व रायपुर निवासी मुन्नालाल ने अपने विचार व्यक्त किये। समाज के मौजिज मिश्रीलाल जी चौहान, मूलाराम जी चौहान गुलाबपुरा, बाबूलाल चौहान, दुर्गेश चौहान, खेताराम जी चौहान, प्रवीण जी चौहान, सुरेश जी छाजी आगेवा, अनिल जी चौहान, लादूराम जी करमावास, हरीश जी चौहान, श्याम लाल जी चौहान, अशोक जी चौहान, सुमित सरगरा, विकास चौहान, प्रहलाद चौहान ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

Subscribe to my channel