
रिपोर्टर राजुदास वैष्णव रायपुर पाली राजस्थान
रायपुर – पिपलिया कलां में अवस्थित प्रेम केबल्स कम्पनी ने गुरुवार को कम्पनी के संस्थापक और पूर्व सरपंच पिपलिया कलां स्वर्गीय श्री पारस राज जी शाह की 41 वी पुण्य तिथि पर उनकी स्मृति में प्रेम केबल्स कम्पनी द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे स्वर्गीय शाह को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई इस मौके प्रेम केबल्स कम्पनी के नीला देवी शाह, मैनेजिंग डायरेक्टर अभय राज शाह, डायरेक्टर और पिपलिया कलां सरपंच अनिकेत शाह और आयुष शाह ने संयुक्त रुप से स्थानीय राजकीय अस्पताल पिपलिया कलां के चिकित्सा आधिकारी प्रभारी डा. कमलसिह राजपुरोहित और लैब टेक्नीशियन मदन सिंह इंदा को चिकित्सा उपकरण भेट किए जिसमे थ्री पार्ट हिमेटोलॉजी एनालाइजर, सेमी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर, सेंट्रीफ्यूज मशीन और ड्राई बाथ इंक्यूबेटर सहित लैब के उपकरण भेट किए इस मौके कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अभय राज शाह ने कहा कि लोगो को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके इसके लिए प्रेम केबल्स कम्पनी सदैव मानव हित के कामों में अग्रणी भूमिका में प्रयासरत रहेगी सरपंच अनिकेत शाह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुवे कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करना का मौका सौभाग्य शाली लोगो को ही मिलता है उन्होंने कहा कि गांव के विकास की भरसक कोशिश सदैव की जाएगी इस मौके नीला देवी शाह, अभय राज शाह, सरपंच अनिकेत शाह, आयुष शाह, पूर्व सरपंच राजेन्द्र कुमावत,चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. कमल सिंह राजपुरोहित, लैब टेक्नीशियन मदन सिंह इंदा, दिग्विजय सिंह राणावत, शंभूसिंह भाटी, गिरधारी सिंह भाटी,वासुदेव, जोराराम कुमावत , देवाराम कुमावत,सहित लोग मौजूद रहे

Subscribe to my channel