राजस्थानराज्य

Rajasthan News गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड: हत्या के लिए गोदारा से मिल आनंदपाल गैंग के शक्ति सिंह ने रची थी साजिश, शूटर व हथियार दिए

रिर्पोटर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

सीकर तीन दिसंबर को सीकर में पिपराली रोड पर गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या का प्लान आनंदपाल गैंग से जुड़े शक्ति सिंह ने बनाया था। आरोपी लॉरेंस बिश्नोई व रोहित गोदारा का साथी है और उसने रोहित गोदारा के साथ मिलकर राजू ठेहट की हत्या की प्लानिंग की थी। हत्या के लिए शक्ति सिंह ने हथियार, शूटर, नकदी और गाड़ी सहित अन्य संसाधन उपलब्ध करवाए थे। आरोपी को पुलिस ने जयपुर की कालवाड़ रोड से गिरफ्तार किया है। उसके पास पुलिस को चार पिस्टल, छह अतिरिक्त मैग्जीन, एक देशी कट्टा व एक 12 बोर बंदूक सहित 104 कारतूस मिले हैं। एसपी करण शर्मा ने बताया कि आरोपी शक्तिसिंह शेखावत 27 साल का है और हरनाथ सिंह की ढाणी, कोछोर रोड, रानोली का रहने वाला है। आरोपी ने हत्या के सूत्रधार लॉरेंस बिश्नोई व रोहित गोदारा के साथ मिलकर राजू ठेहट की हत्या की साजिश रची थी। हत्या करने के लिए संसाधन भी उपलब्ध कराए थे। आरोपी के खिलाफ रानोली, सरदारशहर चूरू, जामसर-बीकानेर, फुलेरा व उद्योग नगर में आठएसपी के अनुसार हत्याकांड में और भी लोग शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

सिग्नल मैसेंजर एप यूज करता था शक्तिसिंह, जयपुर में फ्लैट के पास ही फिरता था एसपी करण शर्मा के अनुसार राजू ठेहट की हत्या की साजिश में विदेश में रह रही एक युवती और एक हिस्ट्रीशीटर का नाम भी सामने आया है। साजिश में एचएस सुभाष बराल, सुभाष बानूड़ा, बीकानेर के अमरजीत सहित कुल 18 लोगों को पुलिस ने चार्जशीट में शामिल कर रखा है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी शक्तिसिंह बातचीत के लिए सिग्नल मैसेंजर एप यूज करता था। इसलिए पुलिस को उसकी फिक्स लोकेशन नहीं मिल रही थी। वह जयपुर अपने फ्लैट के आसपास ही छुपता फिर रहा था। पुलिस अभी तक मामले में 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को गिरफ्तार करने में साइबर सेल के कांस्टेबल अंकुश की भूमिका सराहनीय रही। जयपुर के कालवाड़ में अपने परिचित का इंतजार कर रहा था शक्तिसिंह शहर कोतवाल पवन चौबे के अनुसार शक्ति सिंह ठेहट हत्याकांड के बाद से फरार था। उसे जयपुर के कालवाड़ इलाके से गिरफ्तार किया गया है। मामले में और भी कई बड़े बदमाशों के नाम सामने आए हैं। उनकी जांच की जा रही है। पुलिस को मुखबिर के जरिए शक्ति सिंह की लोकेशन जयपुर में मिली थी। वह कालवाड़ रोड 200 फीट बाइपास की तरफ अपने किसी परिचित से मिलने आया था। आरोपी का जयपुर में सिरसी रोड इलाके में एक फ्लैट भी है।

रोहित गोदारा ने उपलब्ध कराए थे हथियार : पुलिस के अनुसार शक्ति सिंह को हथियार फरार चल रहे आरोपी रोहित गोदारा ने ही उपलब्ध करवाए थे। इसकी जांच की जा रही है कि इतने हथियार कहां से आए और इनकी सप्लाई शक्ति सिंह को कौन देकर गया था। पुलिस ने आरोपी दिनेश बारी से पूछताछ की तो मामले में शक्तिसिंह का नाम सामने आया था। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर मांगा जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button