Uttar Pradesh News : सीतापुर में पत्रकार की हत्या अत्यंत निन्दनीय घटना
रिपोर्टर राजकुमार अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
जनपद सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई जी की हत्या की हम घोर निंदा करते हैं। यह बहुत ही दु:खद और चिंता का विषय है।

यह अत्यंत निन्दनीय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पत्रकार समाज के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी हत्या न केवल एक व्यक्तिगत अपराध है, बल्कि यह समाज की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर भी हमला है।
पत्रकारों को अक्सर खतरों का सामना करना पड़ता है और उनकी सुरक्षा के लिए सरकार को ठोस काम करना चाहिए।
हमें उम्मीद है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द न्याय के कठघरे में लाया जाएगा और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
क्योंकि वर्तमान सामाजिक परिवेश में पत्रकारिता जगत से जुड़े लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हम मांग करते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी इस मामले को गम्भीरता से लेकर उच्चस्तरीय जाँच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कराए। पीड़ित परिवार को भरण-पोषण हेतु आर्थिक सहायता करते हुए, आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए।
अनिल गोविल
जिला अध्यक्ष
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, अलीगढ़

Subscribe to my channel