ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : विश्व हिन्दू परिषद की प्रांत बैठक सिहोरा जबलपुर में सम्पन्न

प्रांत बैठक में हुई नवीन दायित्वों की नियुक्ति शैलश यदुवंशी बने बजरंग दल छिंदवाड़ा विभाग संयोजक

रिपोर्टर दिनेश राबेडे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

विश्व हिन्दू परिषद की प्रत्येक 6 माह में होने वाली प्रांत बैठक 8 और 9 मार्च को जबलपुर विभाग के सिहोरा में आयोजित की गई जिसमे करीब 32 जिलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति दर्ज की गई वही छिंदवाड़ा जिले से भी पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक के अंतिम दिन 9 मार्च को शैलश यदुवंशी जो कि पूर्व में बजरंग दल जिला छिंदवाड़ा के जिला संयोजक रहे और विगत 15 वर्षो से लगातार संगठन कार्य कर रहे है शैलश यदुवंशी कई सामाजिक,सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करते रहते है साथ ही साथ लव जिहाद,लैंड जिहाद,गौतस्करी रोकने में हिन्दू समाज को एकत्रित रखने में भी इनकी अग्रणी भूमिका रहती है इन्ही सब कार्यो को देखते हुए महाकौशल प्रांत बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री उमेश जी मिश्र ने प्रान्त टोली की पूर्ण सहमति से शैलेश यदुवंशी को छिंदवाड़ा विभाग के बजरंग दल विभाग संयोजक दायित्व की घोषणा की इस घोषणा से छिंदवाड़ा विभाग के दोनों जिले परासिया एवं छिंदवाड़ा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस नियुक्ति से खुश है साथ ही हमारी बात जब नवनियुक्त विभाग संयोजक से हुई तो उन्होंने प्रांत अध्यक्ष जी, प्रांत संगठन मंत्री जी,प्रांत के सह मंत्रीयो का,बजरंग दल के प्रांत संयोजक जी एवं दोनो सह संयोजक का आभार जताया साथ ही विभाग संयोजक के दायित्व को पूरी निष्ठा,ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता से निर्वहन करने गौ माता,हिन्दू बहनों की रक्षा,एवं छिंदवाड़ा विभाग के युवाओ को राष्ट्रप्रेमि बनाने,धर्मनिष्ठ बनाने और देश धर्म की रक्षा के लिए संगठन से जोड़ने का वचन दिया साथ ही प्रांतीय पदाधिकारियो को आश्वस्त किया है के मेरे विभाग संयोजक रहते छिंदवाड़ा विभाग में बजरंग दल और ताकतवर एवं शक्तिशाली रहेगा और कहा महाकौशल प्रांत विश्व हिंदू परिषद कि प्रांत बैठक में आये विषयों जैसे संगठन कार्य विस्तार, समाज का वैचारिक प्रबोधन, सामाजिक पंच परिवर्तन, समाज के वंचित वर्गों के लिए सेवा कार्य, मतांतरण- लव जिहाद – गोहत्या एवं गो तस्करी जैसे विषयो और आक्रमण, हिंदू मंदिरों कि सरकारी नियंत्रण से मुक्ति ऐसे विषयों पर संगठन की आवाज को बुलंद करेंगे प्रांत बैठक में छिंदवाड़ा जिले अन्य दायित्वों की भी घोषणा की गई जिसमें विहीप के सह जिला मंत्री हिमाचल ठाकुर जी,सह जिला मंत्री सोनम अहिरवार जी बजरंग दल के जिला सह संयोजक नीलेश चंद्रवंशी जी को बनाया गया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button